जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत

एक बहुत ही कम समय की यात्रा होने जा रही

जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म होने की कगार पर। 28 फरवरी से अब तक अमेरिका-इजरायल ने ईरान के 5,000 ठिकानों पर हमले किए। ट्रंप ने इसे बड़ी सफलता बताया, लेकिन कहा कि अंतिम जीत अभी बाकी। ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने का संकल्प दोहराया।

वाशिंगटन/फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष पर कई महत्वपूर्ण, लेकिन अलग तरह के बयान देते हुए कहा है कि युद्ध लगभग पूरा हो चुका है और अमेरिका अपने निर्धारित समय से काफी आगे चल रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के डोराल में मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका और इजरायल ने ईरान के पांच हजार ठिकानों पर हमले किए हैं। युद्ध को लगभग पूरा हो जाने की बात बताने के कुछ घंटों बाद फ्लोरिडा में फिर से ईरान के विषय पर बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने एक छोटी यात्रा की, क्योंकि हमें लगा कि कुछ बुराई को खत्म करने के लिए ऐसा करना जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक बहुत ही कम समय की यात्रा होने जा रही है।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि हमने पहले ही कई मायनों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन हमने अभी पर्याप्त जीत हासिल नहीं की है। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा कि हम इस लंबे समय से चले रहे खतरे को हमेशा के लिए समाप्त करने और अंतिम जीत हासिल करने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अपनी औपचारिक प्रेस बातचीत के दौरान ट्रंप ने दोहराया कि ईरान में सैन्य अभियान जबरदस्त सफल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान आने वाले लंबे समय तक परमाणु हथियार विकसित कर सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अभी भी ईरान में कुछ लक्ष्य हैं, जिन्हें महज एक दिन में नष्ट किया जा सकता है। इसके बावजूद राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा।

रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को कुछ बहुत ही दुष्ट लोगों से छुटकारा पाने के लिए ईरान में एक अल्पकालिक सैन्य अभियान में शामिल होना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि हमने कई मायनों में जीत हासिल कर ली है लेकिन अभी यह जीत पर्याप्त नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि युद्ध काफी हद तक पूर्णता की ओर है। हालांकि न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान में अमेरिकी सैनिकों को भेजने के निर्णय के संबंध में प्रशासन फिलहाल किसी भी नतीजे पर नहीं पहुँचा है। ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की, लेकिन बाद में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह उनके स्थान पर किसे देखना चाहते हैं या यह लक्ष्य कैसे हासिल किया जाएगा। उन्होंने ईरानी तेल हासिल करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की और कहा कि निश्चित रूप से लोग इस बारे में बात कर रहे हैं।

 

Read More तेजस्वी यादव का राजग सरकार पर निशाना : शिक्षक भर्ती परीक्षा में विलंब युवाओं के साथ खिलवाड़, कहा- नीतीश कुमार ने किया था परीक्षा शीघ्र कराने का वादा

Read More पीएम मोदी ने विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की: बोले-भविष्य को आकार देने में हर वोट रखता है मायने, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी लोकतांत्रिक भावना को और बनाएगी ज्यादा सशक्त

Read More खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान

 

 

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ