ईरान की चेतावनी : अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश, हवाई क्षेत्र का नहीं करने दे इस्तेमाल

हमले के लिए उनका क्षेत्र लगातार इस्तेमाल कर रही अमेरिकी सेना

ईरान की चेतावनी : अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश, हवाई क्षेत्र का नहीं करने दे इस्तेमाल
पश्चिम एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र से ईरान पर हमले की अनुमति न दें। ईरानी सशस्त्र बलों ने कहा कि ऐसी किसी भी आक्रामकता का कड़ा जवाब दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों और क्षेत्रीय अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

तेहरान। ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पश्चिमी एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न दें। रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र के कई देशों की ओर से पहले दी गयी चेतावनियों और आधिकारिक बयानों के बावजूद कि वे अमेरिकी हमलावर सेना को अपनी जमीन और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कभी नहीं करने देंगे, अमेरिकी सेना हमारे देश और कई ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए उनका लगातार इस्तेमाल कर रही है।

इस सिलसिले में ईरानी सशस्त्र बलों ने साफ किया है कि वे किसी भी तरह की आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब कहीं ज्यादा ताकत से देंगे। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूद अमेरिकी जहाजों और पश्चिमी एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई की।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर