ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा

गैर-परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं आता

ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे जल्द “समझदार” बनना होगा। इजरायल युद्धविराम और होर्मुज खोलने वाले ईरानी प्रस्ताव पर अमेरिका नाखुश दिख रहा है। ट्रंप ने गैर-परमाणु समझौते पर जोर दिया और व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा की, जिससे वार्ता में जारी गतिरोध और अमेरिकी निराशा साफ झलकती है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के साथ युद्धविराम, होर्मुज को फिर से खोलने और परमाणु वार्ता को फिलहाल टालने संबंधी संशोधित ईरान के प्रस्ताव की समीक्षा के बीच कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि ईरान को बहुत जल्द समझदार बनना होगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा। उन्हें गैर-परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं आता। उन्हें जल्द समझदार बनना होगा। उन्होंने पोस्ट के साथ एक व्यंग्यात्मक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह हथियार लिए हुए दिखाई दिए और नो मोर मिस्टर नाइस गे जैसे संदेश के साथ गैर-परमाणु समझौते का उल्लेख किया।

इसे वार्ता में जारी गतिरोध पर अमेरिकी निराशा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने हालांकि खुले तौर पर यह नहीं कहा है कि वह ईरान के प्रस्ताव को नकार रहे हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वह इस योजना से खुश नहीं हैं और इसे शायद ही स्वीकार करेंगे। रिपोर्टों के अनुसार ईरान के प्रस्ताव में पहले युद्धविराम लागू करने, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और बाद में परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने की बात कही गई है, जबकि अमेरिका की प्राथमिकता शुरुआत से ही परमाणु मुद्दे को समझौते के केंद्र में रखना है।   

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास