ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ब्रिटेन को चेतावनी, बोले ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटेन खतरे में डाल रहा अपने देशवासियों की जान

ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों पर अराघची का बड़ा बयान

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ब्रिटेन को चेतावनी, बोले ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटेन खतरे में डाल रहा अपने देशवासियों की जान

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका को ब्रिटिश ठिकानों से हमले की अनुमति देकर ब्रिटेन अपने नागरिकों की जान खतरे में डाल रहा है। अराघची ने स्पष्ट किया कि ईरान अपनी आत्मरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी हस्तक्षेप का कड़ा जवाब देगा।

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर अपने देशवासियों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। अराघची ने कहा ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका को ब्रिटेन के ठिकानों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी।

अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ज्यादातर ब्रिटिश लोग, ईरान पर इजराइल-अमेरिका की अपनी मर्जी की जंग में कोई हिस्सा नहीं लेना चाहते। अपने ही लोगों की अनदेखी करते हुए, मिस्टर स्टारमर ब्रिटेन के ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटिश लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ईरान अपनी आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद
शहर व आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही घरों में...
2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त
48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 
एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की