ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का ऐलान: अमेरिका-इजरायल के अलावा अन्य देशों के जहाजों को निकलने का दिया जाएगा रास्ता, पाकिस्तान से क्या हुई बात ?

होर्मुज जलडमरूमध्य: ईरान ने मित्र देशों के लिए खोली समुद्री राह

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का ऐलान: अमेरिका-इजरायल के अलावा अन्य देशों के जहाजों को निकलने का दिया जाएगा रास्ता, पाकिस्तान से क्या हुई बात ?

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका और इजरायल को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा। होर्मुज जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल का 20% व्यापार होता है, जिसे तनाव के कारण बंद किया गया था। अब सुरक्षा पुख्ता कर मित्र देशों के तेल एवं एलएनजी निर्यात में सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

तेहरान। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के लिए कई कदम उठाए हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। 

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ के साथ हुई फोन (एजेंसी) में कहा, किसी भी सूरत में, ईरान ने इस जलमार्ग से ज़हाज़ों के पार होने के लिए सुरक्षा एवं रक्षा के इंतजाम किये गये हैं। शत्रु देशों को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को  इस रास्ते से गुजरने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई सहित कई लोगों की मौत हुई। इसके जवाब में, ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। 

अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जहां से पूरी दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल एवं तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) होकर गुजरती है। इससे पूरी दुनिया में कच्चे तेल का निर्यात प्रभावित हुआ है। 

Read More एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी

 

Read More ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने 45 किलो के कैमरे से रचा इतिहास, 100 साल के ऑस्कर इतिहास में पहली बार किसी महिला ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय अजमेर पहुंचकर किया परीक्षा परिणाम जारी, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय अजमेर पहुंचकर किया परीक्षा परिणाम जारी, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यलय अजमेर पहुंचकर जारी। परीक्षा...
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान  
LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना