अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक्शन : होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा, किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं

अनधिकृत रास्ते से जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था

अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक्शन : होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा, किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं
सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा की है। आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिकी दखल खत्म होने तक किसी भी जहाज को गुजरने नहीं दिया जाएगा। ईरान ने अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे एक जहाज को रोकने का भी दावा किया।

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है। अमेरिका की ओर से  किये गये हमले के बाद ईरान की सेना ने यह घोषणा की। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि जब तक इस इलाके में अमेरिका का दखल खत्म नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य  बंद रहेगा।

आईआरजीसी कहा कि ने कहा कि ईरानी सेना को एक ऐसे जहाज पर हमला करने और उसे रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो अपनी प्रणाली बंद करके एक अनधिकृत रास्ते से जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट में कहा, जब तक इस इलाके में अमेरिका का दखल खत्म नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य अगली सूचना तक बंद रहेगा। किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

 

Read More बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगीत को लेकर हुई चूक पर मदन राठौड़ ने मांगी माफी

Read More विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में...
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि