ईरान का इजराइली केमिकल फैक्ट्री पर भीषण हमला : इलाके में लगी भीषण आग, जहरीले रसायनों के रिसाव का बड़ा खतरा
सऊदी में अमेरिकी विमान पर हमला
ईरान ने दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे भीषण आग और जहरीले रिसाव का खतरा हो गया। इजरायल में हाई अलर्ट जारी है। वहीं सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर भी मिसाइल-ड्रोन हमला हुआ। इस बीच अमेरिका ईरान में संभावित अभियान की तैयारी में जुटा है।
तेल अवीव। दक्षिणी इजरायल के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र नियोत होवाव पर ईरान ने एक बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में भीषण आग लग गई और जहरीले रसायनों के रिसाव का बड़ा खतरा हो गया है। ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले का प्रभाव को देखते हुए इजरायली सुरक्षा एजेंसियां और दमकल विभाग पूरी तरह से हाई अलर्ट पर हैं। इजरायली रक्षा बल ने स्थानीय लोगों को वर्तमान स्थिति को देखते हुए घरों के अंदर ही रहने की सख्त हिदायत दी है। किसी भी संभावित जहरीली गैस से बचने के लिए लोगों को खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखने को कहा गया है।
सऊदी में अमेरिकी विमान पर हमला
ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा जवाबी हमला किया। ईरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में अमेरिका का अत्याधुनिक ए-3 सेंट्री अहअउर विमान काफी हद तक नष्ट हो गया। ईरान के मुताबिक, इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन इस्तेमाल किए गए।
अमेरिका की ईरान में सेना उतारने की तैयारी
अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले भूमि अभियान की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। किसी भी संभावित अभियान में विशेष ऑपरेशन बलों और पारंपरिक पैदल सेना ईकाईयों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई शामिल होगी।

Comment List