आईआरजीसी का दावा: ईरान ने किया जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला, 10 बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट

अमेरिकी और ईरानी बलों के बीच मध्य पूर्व में बढ़ा सैन्य तनाव

आईआरजीसी का दावा: ईरान ने किया जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला, 10 बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी हमलों के जवाब में जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे 'कैंप टिटिन' पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। हालांकि, जॉर्डन के सशस्त्र बलों के अनुसार उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 10 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

तेहरान। ईरान ने जॉर्डन में बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमलों के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों से जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया गया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, "इन अपराधों के जवाब में, आईआरजीसी वायु सेना के बहादुर सैनिकों ने जॉर्डन में मरीन के गैरीसन, 'कैंप टिटिन' पर भारी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।"

आईआरजीसी का दावा है कि इस हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक हताहत हुए और साथ ही बुनियादी ढांचे और सैन्य हेलीकॉप्टरों को भी नुकसान पहुंचा। इस बीच, जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने बुधवार को कहा कि जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका, जिनमें से तीन देश की सीमा के भीतर गिरीं। सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा, "जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं 13 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले को रोका: इनमें से 10 को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन रिहायशी इलाकों से दूर गिरीं।"

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति