क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रम्प के बयान ने बढ़ाई उम्मीदें

बातचीत में बड़ी प्रगति

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रम्प के बयान ने बढ़ाई उम्मीदें
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की दिशा में अमेरिका को बड़ी कामयाबी मिलने के संकेत हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि दोनों देशों के साथ बातचीत में काफी प्रगति हुई है और पहली बार दोनों पक्ष संघर्ष सुलझाने के इच्छुक नजर आ रहे हैं। ट्रम्प ने बताया कि रूस-यूक्रेन मुद्दे पर फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में कई अहम बैठकें होंगी और फोन पर भी बातचीत करेंगे।

वाशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक रूप से काम कर रहा है तथा यूक्रेनी संकट को सुलझाने की दिशा में काफी प्रगति कर रहा है। यूक्रेनी संघर्ष को सुलझाने की प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा, हम रूस और यूक्रेन के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। हम काफी प्रगति कर रहे हैं। ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन से जुड़ी स्थिति पर कई बैठकों और फोन कॉल के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, रूस और यूक्रेन पहली बार संघर्ष को सुलझाना चाहते हैं। हमारी बैठकें हो रही हैं। आज मैं फोन पर बात करूंगा और कल भी कुछ लोगों से फोन पर बात होंगी। उन्होंने बताया कि फ्लोरिडा में उनकी कुछ बैठकें तय हैं। ट्रम्प ने कहा, हमने मार-ए-लागो में कई बैठकें तय की हैं, जिनमें रूस और अन्य मामलों से जुड़े कई लोग शामिल होंगे।

 

Read More पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, आंतरिक कलह से चुनावी चुनौती तक... कांग्रेस को एकजुट करने में जुटे राहुल-खड़गे

 

 

Read More 235 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियुक्ति प्रस्ताव मंजूर

Tags: trumps

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, भारत लाने की तैयारी तेज लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, भारत लाने की तैयारी तेज
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य और लंबे समय से फरार गैंगस्टर हरिचन्द जाट को अमेरिका में डिटेन किया गया...
क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रम्प के बयान ने बढ़ाई उम्मीदें
मूल मुंबईकर शहर से नहीं होंगे विस्थापित : फडणवीस का ऐलान, 2029 तक बदल जाएगी 3 बीडीडी चॉल की तस्वीर
विदेशियों पर चढ़ा राजस्थान का रंग, प्रदेश में उमड़े 16 लाख से अधिक पर्यटक
जीएसटी नियमों में कारोबारियों की बढ़ेगी जवाबदेही, रिटर्न में लापरवाही पर रद्द होगा पंजीकरण
शरद पवार को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी राजनीति से रहेंगे दूर
दीपावली पर आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य सेवाओं को मुस्तैद रखने के दिए निर्देश