लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

दक्षिणी लेबनान में दर्जनों बस्तियों पर रोजाना हमले जारी

लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

इजरायली हमलों में हाल के घंटों में 31 लोगों की मौत और 40 घायल हुए, जिनमें महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे ‘नरसंहार’ बताया। वाशिंगटन वार्ता के बाद ट्रम्प ने युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन दक्षिणी लेबनान में हमले जारी हैं। हिजबुल्लाह भी जवाबी सैन्य कार्रवाई कर रहा है। तनाव लगातार बढ़ रहा

बेरुत। इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में हमलों के दौरान सिलसिलेवार नरसंहार किए हैं, जिनमें 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। बयान में आगे कहा गया है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 16 अप्रैल को वाशिंगटन में राजदूत स्तर पर लेबनान-इजरायल की पहली सीधी बातचीत हुई।

बातचीत के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौता हो गया है। औपचारिक समझौते के बावजूद, इजरायल दक्षिणी लेबनान में दर्जनों बस्तियों पर रोजाना हमले जारी रखे हुए है और कई सीमावर्ती बस्तियों पर नियंत्रण बनाए हुए है। लेबनान का हिजबुल्लाह आंदोलन जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

Tags: Lebanon

Post Comment

Comment List

Latest News

नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई
एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत। नाकाबंदी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित...
पेपर लीक गैंग पर CBI ने कसा शिकंजा : नीट मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 13 आरोपी सलाखों के पीछे
मरीज निजी अस्पताल में भर्ती, सरकारी मशीनरी रिपोर्ट में कह रही स्वस्थ
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा
भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल