इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना

सहयोगियों की गतिविधियों पर रखी जा रही थी खुफिया निगरानी

इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना

इजरायल ने दावा किया है कि गाजा सिटी में हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के नये प्रमुख **मोहम्मद ओदेह** को मार गिराया गया। व्यस्त बाजार क्षेत्र के आवासीय भवन को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोग हताहत हुए। हमास ने अभी पुष्टि नहीं की, जबकि तनाव और शांति वार्ता फिर अटक गई है।

यरूशलम/ गाजा। इजरायल ने दावा किया कि उसने गाजा पट्टी में मंगलवार को किये गये एक हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के नये प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया है। यह कार्रवाई उनके पूर्ववर्ती इज्जदीन अल-हद्दाद के मारे जाने के कुछ दिनों बाद की गयी है। इजरायली सेना (आईडीएफ) और घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट ने संयुक्त बयान में कहा कि गाजा सिटी के व्यस्त व्यावसायिक इलाके में स्थित एक आवासीय भवन को निशाना बनाकर यह अभियान चलाया गया। बयान में कहा गया, आईडीएफ और शिन बेट के संयुक्त अभियान के तहत मोहम्मद ओदेह को मारने के उद्देश्य से गाजा शहर के मध्य स्थित उन कई इमारतों पर हमला किया गया, जिन्हें वह छिपने के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। उसके और उसके सहयोगियों की गतिविधियों पर कई महीनों से खुफिया निगरानी रखी जा रही थी।

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर आईडीएफ ने गाजा में हमास की सैन्य शाखा के नये प्रमुख मोहम्मद ओदेह को निशाना बनाया। नेतन्याहू के अनुसार, वह सात अक्तूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास की खुफिया इकाई के प्रमुख थे। उस हमले में करीब 1200 लोग मारे गये थे। ओदेह को लगभग एक सप्ताह पहले इज्जदीन अल-हद्दाद के स्थान पर नियुक्त किया गया था। अल-हद्दाद की मौत 15 मई को गाजा पट्टी में आईडीएफ के एक हमले में हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय चिकित्सकों के अनुसार, अल-कायाली भवन की ऊपरी मंजिलों पर एक साथ पांच मिसाइलें दागी गयीं, जिसमें कम से कम तीन फलस्तीनी मारे गये और दर्जनों लोग घायल हो गये। यह इलाका ईद-उल-अजहा से पहले खरीदारी कर रहे लोगों से भरा हुआ था। हमास की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इ•ारायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि हमास अब गाजा पर न तो सैन्य और न ही नागरिक नियंत्रण रख पाएगा। उन्होंने कहा कि गाजा से स्वैच्छिक पलायन की योजना को उचित समय और उचित तरीके से लागू किया जाएगा।

यह हमला उस संघर्षविराम के बावजूद हुआ, जो 10 अक्टूबर से प्रभावी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से इजरायली हमलों में करीब 900 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इजरायली सेना के अनुसार इस अवधि में चार इजरायली सैनिक भी मारे गये हैं। इजरायल का कहना है कि उसे हमास के सदस्यों को निशाना बनाने का अधिकार है और उसने हमास पर हथियार नहीं डालकर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, हमास लगातार इजरायल पर समझौते के उल्लंघन और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाता रहा है। वृहद शांति बातचीत भी फिलहाल ठप पड़ी हुई है। जनवरी में अमेरिका की अगुवाई में प्रस्तुत योजना में गाजा में संक्रमणकालीन प्रशासन, निरस्त्रीकरण और पुनर्निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन हथियार डालने को लेकर बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी है। इस बीच, हमास ने अपनी पुलिस व्यवस्था फिर से सक्रिय कर क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के संकेत दिये हैं।

Read More गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम

नेतन्याहू ने कहा, हम सात अक्टूबर के हमले में शामिल हर व्यक्ति का पीछा जारी रखेंगे। जल्दी या देर से, इजरायल उन सभी तक पहुंचेगा।  प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि ओदेह कई इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों की हत्या, अपहरण और घायल किये जाने के लिए जिम्मेदार था। बयान में आईडीएफ और शिन बेट की कार्रवाई की सराहना भी की गयी।

Read More पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त

Tags: targeted

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की। कैबिनेट बैठक...
हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी
जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
सिलेंडर की आग ने जलाया बजट : फिर सुलगने लगी अंगीठी की आग, रसोई में धुएं वाले चूल्हे की वापसी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका