गाजा पर इजरायल के हवाई हमले : 7 लोगों की मौत, हमास ने टाला बंधकों के शव सौंपने का काम 

चार अन्य घायल हो गए

गाजा पर इजरायल के हवाई हमले : 7 लोगों की मौत, हमास ने टाला बंधकों के शव सौंपने का काम 

युद्धविराम के बावजूद गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में सात फिलिस्तीनी, बच्चों और एक शिशु सहित मारे गए और चार घायल हुए। खान यूनिस और अल-सबरा में हमलों से इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा। हमास ने इसे संघर्षविराम उल्लंघन बताया और मध्यस्थों से कार्रवाई रोकने का आह्वान किया।

गाजा। युद्धविराम की घोषणा के बावजूद मंगलवार शाम गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में बच्चों और एक शिशु सहित सात फिलिस्तीनी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी।

गाजा में अधिकारियों के प्रवक्ता महमूद बसल के अनुसार, दक्षिणी शहर खान यूनिस की अल-कस्साम स्ट्रीट पर टक्सन-प्रकार के एक वाहन पर इजरायली हवाई हमले में बच्चों सहित पाँच लोगों की मौत हो गई। बचाव दल और पैरामेडिक्स घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़ितों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

बसल ने बताया कि एक अलग घटना में इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा शहर के अल-सबरा मोहल्ले में अल-बन्ना परिवार के एक तीन मंजिला घर को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे और एक शिशु सहित चार अन्य घायल हो गए।

इस हमले से इमारत को भारी नुकसान पहुँचा और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुँचा। उन्होंने आगे कहा कि बचाव दल मलबे के नीचे पीड़तिों की तलाश जारी रखे हुए हैं।

Read More चीन में महंगा हुआ कंडोम, 13 फीसद बढ़ाया टैक्स, सरकार बोली-महंगा होगा तो यूज कम करेंगे लोग

फिलिस्तीनी सुरक्षा और प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा शहर और उसके आसपास कई जगहों को निशाना बनाया, जबकि इजरायली तोपखाने ने देर अल-बला के बाहरी इलाकों, मध्य गाजा और दक्षिण में पूर्वी खान यूनिस को निशाना बनाया।

Read More अमेरिका में ट्रैफिक सिग्नल हुआ ब्लू : ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव लाल, पीली और हरी लाइट के साथ अब दिखेगी नीली लाइट

इजरायली सेना ने इन घटनाओं पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। हमास ने एक प्रेस बयान में गाजा पट्टी में इजरायली बमबारी की ङ्क्षनदा करते हुए इसे Þसंघर्ष विराम समझौते का घोर उल्लंघनÞ बताया और मध्यस्थों से इजरायली कब्जे वाले क्षेत्र पर गाजा पट्टी में नागरिकों के खिलाफ अपनी बढ़ती कार्रवाई को रोकने और समझौते के सभी प्रावधानों का पालन करने के लिए दबाव बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई करनेÞ का आह्वान किया।

Read More सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

इससे पहले मंगलवार शाम को हमास की सशस्त्र शाखा, अल-क़स्साम ब्रिगेड ने कहा कि उसने एक इजरायली बंधक के शव को सौंपने की प्रक्रिया स्थगित कर दी है और इजरायल पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

हमास ने एक प्रेस बयान में कहा कि उसने मंगलवार देर रात होने वाली डिलीवरी को स्थगित कर दिया है, और चेतावनी दी है कि इजरायली कार्रवाई में किसी भी तरह की बढ़ोतरी Þशवों को निकालने के लिए चल रहे खोज और उत्खनन अभियानों में बाधा उत्पन्न करेगी। समूह ने कहा कि उसने दक्षिणी गाजा में एक सुरंग के अंदर तलाशी अभियान के दौरान दिन में पहले ही शव खोज लिया था।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा