हिजबुल्ला पर इजरायल का बड़ा हमला: 31 लोगों की मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम, अन्य 149 घायल 

लेबनान पर इजरायली कहर

हिजबुल्ला पर इजरायल का बड़ा हमला: 31 लोगों की मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम, अन्य 149 घायल 

ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के प्रतिशोध में हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों के बाद इजरायल ने भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हुई बमबारी में 31 लोगों की मौत हो गई। इजरायली सेना ने 50 गांवों को खाली करने की चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है।

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान में सोमवार को इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी और 149 अन्य घायल हुए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इजरायल ने ये हमले तब किये जब हिजबुल्ला ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने के प्रतिशोध में इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन दागे। 

रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत के दहियेह इलाके और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाते हुए सटीक हमले किये। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए ने देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई हमलों की पुष्टि की, जिनमें बेरूत के दक्षिणी उपनगर भी शामिल हैं। इन इलाकों में हिजबुल्लाह का प्रभाव है।

दूसरी ओर, इजरायल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि सेना ने हिजबुल्ला के खलिाफ़ हमले शुरू किये हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान कई दिनों तक चलेगा क्योंकि देश की उत्तरी सीमा पर लड़ाई तेजी से बढ़ रही है। इजरायली सेना ने एक बयान में दक्षिण और पूर्वी लेबनान के लगभग 50 कस्बों और गांवों के निवासियों को तत्काल घर खाली करने की चेतावनी भी जारी की। सेना की प्रवक्ता एला वावेया ने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए गांवों से कम से कम एक हजार मीटर दूर खुले क्षेत्रों में जाना चाहिए।  

इससे पूर्व, हिजबुल्ला ने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह कार्रवाई ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या और लेबनान पर बार-बार इजरायली हमलों के जवाब में की गयी है। हिज्बुल्ला ने यह भी कहा कि उसने लेबनान की रक्षा में ये हमले किये हैं। 

Read More ईरान के परमाणु स्थलों पर बढ़ा रेडिएशन का स्तर : उल्यानोव ने नोवोस्ती को बताई सच्चाई, कहा- पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी

इस बीच, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने रॉकेट हमलों को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई लेबनान की सुरक्षा को खतरे में डालती है और इजरायल को हमले जारी रखने का बहाना देती है। सलाम ने हिजबुल्ला का नाम लिये बिना दोषियों को रोकने और लेबनानी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प जाहिर किया। 

Read More मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया

 

Read More पांच करोड़ की साइबर ठगी में दो युवक गिरफ्तार, दो आईफोन बरामद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत