भाजपा शासन में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी : अखिलेश यादव ने लगाया चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का आरोप, कहा-  लूटतंत्र में विश्वास करते हैं उसके सहयोगी 

अब जनता की अगले दरवाजे की जन-दस्तक सुननी ही होगी

भाजपा शासन में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी : अखिलेश यादव ने लगाया चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का आरोप, कहा-  लूटतंत्र में विश्वास करते हैं उसके सहयोगी 

भाजपा शासन में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, जितना सड़कों की सफाई जरूरी है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को हटाना जरूरी है। यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि सच्चे स्वच्छ भारत के लिए भाजपा शासन में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, जितना सड़कों की सफाई जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। आजादी के पहले से लेकर आज तक भाजपा और उसके संगी-साथी सदैव पिछले दरवाजो वाली राजनीति और' खुफियाखोरी का सहारा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता इनकी मुखबरी और सेंधमारी की राजनीति को समझ चुकी है। समाज अब घपले-स्कै को बर्दाश्त करने की सीमा पार कर चुका है। पार्टी ने कहा कि भाजपा को अब जनता की अगले दरवाजे की जन-दस्तक सुननी ही होगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है, जबकि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। पार्टी ने कहा कि मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में शामिल अधिकारियों के कारण आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर आँच आई है, जिसे दूर करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की  रक्षा के लिए भ्रष्ट अधिकारियों और राजनीतिक मिलीभगत का भंडाफोड़ जारी रहेगा। ऐसे लोग दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। नयी पीढ़ी अब नये भविष्य का निर्माण करेगी और एक ऐसी व्यवस्था खड़ी करेगी, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की बुनियाद पर सच्चा लोकतंत्र स्थापित हो सके। 

 

Read More जातिगत गणना पर सरकार के जवाब को सार्वजनिक करते हुए राहुल गांधी ने कहा, सरकार के पास ठोस रूपरेखा की कमी

Tags: garbage

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद