ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पता था, कुछ होने वाला है : उम्मीद है कि यह जल्दी हो जाएगा खत्म, ट्रम्प ने मोदी से बात कर के की मदद की पेशकश

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में हस्तक्षेप न करने का फैसला किया

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पता था, कुछ होने वाला है : उम्मीद है कि यह जल्दी हो जाएगा खत्म, ट्रम्प ने मोदी से बात कर के की मदद की पेशकश
पहलगाम आतंकवादी हमले का संदर्भ में कहा कि मैंने इसके बारे में अभी सुना, मुझे लगता है कि हम जानते थे कि कुछ होने वाला है।

वाशिंगटन। भारत ने जब पहलगाम का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर बमबारी की, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पता था कि कुछ होने वाला है और उम्मीद जताई कि यह जल्दी खत्म हो जाएगा। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह शर्म की बात है, हमने इसके बारे में अभी सुना, ठीक उसी समय जब हम ओवल के दरवाजो पर चल रहे थे। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले का संदर्भ में कहा कि मैंने इसके बारे में अभी सुना, मुझे लगता है कि हम जानते थे कि कुछ होने वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे (भारत-पाकिस्तान) लंबे समय से लड़ रहे हैं, वे कई, कई दशकों से लड़ रहे हैं, अब मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए। राष्ट्रपति ट्रम्प विश्व के पहले नेता थे, जिन्होंने पहलगाम हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके उनसे बात की तथा आतंकवादी हमले की निंदा की और मदद की पेशकश की।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में हस्तक्षेप न करने का फैसला किया है, तथा दोनों पक्षों को आपस में मुद्दों को सुलझाने दिया है। इससे पहले देर रात के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को नष्ट करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। भारत ने कुल मिलाकर, नौ स्थानों को निशाना बनाया गया है।

बयान में कहा गया है कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और हमलों के तरीके में काफी संयम बरता है। उन्होंने कहा कि भारत ने यह कदम पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें आतंकवादियों ने 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

Read More एनटीए की छात्रों से अपील : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षा, अफवाहों पर ध्यान ना दें

 

Read More मतदाता अधिकारों पर कांग्रेस का बड़ा बयान, वोटिंग को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल...
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात