खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत

भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाओं की बार-बार क्यों हो रही पुनरावृत्ति

खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे दलित-विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं संरक्षण के बिना संभव नहीं। रमेश ने कहा, आंबेडकर के संविधान ने दलितों को राजनीतिक ताकत दी, जिससे वे सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर हुए शुद्धिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। रमेश ने आरोप लगाया कि खड़गे के प्रति ऐसी दलित-विरोधी नफरत दिखाने वालों को उत्तराखंड की भाजपा सरकार सम्मानित या पुरस्कृत कर सकती है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत तभी आती है, जब उन्हें ऊपर से समर्थन या संरक्षण मिलता हो।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाओं की बार-बार पुनरावृत्ति क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत है और वे चाहे कितना भी मुखौटा पहनें, उनकी सोच बार-बार सामने आ जाती है। रमेश ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान ने वंचित और दलित समाज को राजनीतिक ताकत दी, जिसके चलते उस समाज से आने वाला व्यक्ति देश की राजनीति के सर्वोच्च पदों में पहुंच सका।

Tags: jairam

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस