कम होती आबादी से परेशान जापान : सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों की लिस्ट में शीर्ष पर आए शहर ने चौंकाया, जानें दुनिया के टॉप -10 शहर
चीन का शंघाई तीसरे नंबर पर
हालांकि टॉप-10 में चीन और भारत के दो-दो शहरों ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं कि मौजूदा साल यानी 2025 में सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के शीर्ष-10 शहर कौन से हैं।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार फिलहाल वैश्विक जनसंख्या 8.2 अरब है, जो 2050 तक बढ़कर 9.7 अरब हो जाएगी। भारत और चीन इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं। वहीं जापान कई वर्षों से अपनी घटती आबादी से परेशान है। ऐसे में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों की लिस्ट में शीर्ष पर आया शहर चौंका सकता है। हालांकि टॉप-10 में चीन और भारत के दो-दो शहरों ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं कि मौजूदा साल यानी 2025 में सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के शीर्ष-10 शहर कौन से हैं।
टोक्यो लिस्ट में सबसे ऊपर
साल 2025 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर जापान की राजधानी टोक्यो है। टोक्यो की आबादी 37 मिलियन (3.7 करोड़) है। हालांकि जापान का ग्रोथ रेट बीते साल के मुकाबले घटा है। इसके बावजूद टोक्यो दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बना हुआ है।
दिल्ली नंबर 2 पर मौजूद
भारत की राजधानी दिल्ली 34 मिलियन (3.4 करोड़) निवासियों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली की जनसंख्या में 2.54 की ग्रोथ देखी गई है। दिल्ली ने बीते साल भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर को ही पाया था। दिल्ली दुनिया के तेजी से बढ़ते शहरों में जगह बनाए हुए है।
चीन का शंघाई तीसरे नंबर पर
चीन का शंघाई बाद 30 मिलियन (3 करोड़ से ज्यादा ) निवासियों के साथ शंघाई तीसरे स्थान पर है। चीन के इस शहर में भी जनसंख्या में करीब 2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। शंघाई के तेजी से बढ़ने में ग्रामीण आबादी का शहर की ओर पलायन भी एक बड़ी वजह है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका
बांग्लादेश की राजधानी ढाका ना सिर्फ दक्षिण एशिया बल्कि पूरी दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में से एक है। ढाका में दिल्ली से भी ज्यादा ग्रोथ जनसंख्या की बढ़ोतरी में दिखी है। ढाका 2 करोड़, 46 लाख की आबादी के साथ दुनिया का चौथा बड़ा शहर है।
काहिरा भी शीर्ष 5 में शामिल
मिस्र की राजधानी काहिरा को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से दुनिया से सबसे महत्वपूर्ण शहरों में गिना जाता है। काहिरा आबादी के लिहाज से भी दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शुमार है। काहिरा की जनसंख्या 1.99 फीसदी की ग्रोथ के साथ इस समय 2 करोड़, 30 लाख है।
ब्राजील के शहर का भी नाम
ब्राजील का साओ पाउलो 22 मिलियन से ज्यादा (2 करोड़, 29 लाख) की आबादी के साथ छठवें नंबर पर है। साओ पाउलो ने आबादी की ग्रोथ 0.80 फीसदी रही है। यह शहर लैटिन अमेरिका का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र और यह स्मारकों और संग्रहालयों का घर है।
मेक्सिको सिटी सातवें नंबर पर
मेक्सिको सिटी ना सिर्फ मेक्सिको बल्कि दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। मेक्सिको सिटी की आबादी 2 करोड़, 27 लाख (22.7 मिलियन) है। इस शहर की जनसंख्या की ग्रोथ 1.10 फीसदी है। मेक्सिको सिटी उत्तरी अमेरिका में स्थित मेक्सिको की राजधानी है।
चीन की राजधानी बीजिंग
चीन की राजधानी बीजिंग आबादी के लिहाज से दुनिया का आठवां बड़ा शहर है। बीजिंग की आबादी 2 करोड़, 25 लाख है। इस शहर में जनसंख्या का ग्रोथ 1.84 प्रतिशत है। बीजिंग दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से है। साथ ही हालिया दशकों में तेजी से बढ़ते शहरों में शामिल है।
मुंबई दुनिया में नौवें नंबर पर
दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में मुंबई का भी नाम है। भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई की आबादी 1.92 फीसदी ग्रोथ के साथ 2 करोड़, 20 लाख है। मुंबई हिन्दी सिनेमा के घर के तौर पर भी जाना जाता है। मुंबई की आबादी हालिया वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ रही है।

Comment List