जियो लाएगा आईपीओ : रेड हेरिंग प्रॉस्पेकटस के प्रारूप को निदेशक मंडल की मंजूरी, पूरी देखरेख ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे

पूरे परिप्रेक्ष्य को बदला

जियो लाएगा आईपीओ : रेड हेरिंग प्रॉस्पेकटस के प्रारूप को निदेशक मंडल की मंजूरी, पूरी देखरेख ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे
49वीं एजीएम में बताया गया कि Reliance Industries के आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के प्रारूप को बोर्ड ने मंजूरी दी और इसे Securities and Exchange Board of India को भेजा जाएगा। जियो ने एआई, सैटेलाइट संचार और ‘जियो टेलीफ्रेम’ की घोषणा।

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म के निदेशक मंडल ने कंपनी के आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के प्रारूप को मंजूरी प्रदान कर दी है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 49वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए बताया कि शुक्रवार को निदेशक मंडल ने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस के प्रारूप को मंजूरी प्रदान की और आज ही इसे सेबी के पास जमा कराया जाएगा। इस आईपीओ प्रक्रिया का नेतृत्व ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे हैं।

जियो ने पूरे परिप्रेक्ष्य को बदला :

उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब डाटा और वॉयस महंगा था और डाटा स्पीड कम था। जियो ने इस पूरे परिप्रेक्ष्य को बदल दिया है। पहले भारत को प्रौद्योगिकी का आयातक माना जाता था, लेकिन जियो के इंजीनियरों ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है।

ग्राहकों के परिवारों के लिएजियो टेलीफ्रेमके लॉन्च की घोषणा  :  रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने बताया कि कंपनी उपग्रह संचार की तरफ बढ़ रही है और जियो प्लेटफॉर्म पर एआई का प्रयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जियो ग्राहकों के परिवारों के लिए एआई एजेंट्सजियो टेलीफ्रेमके लॉन्च की भी घोषणा की जो पूरे परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखेंगे।

Read More तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड: सीसीटीवी फुटेज से हुआ आग लगाने की साज़िश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ़्तार

2030 तक सभी सबस्क्राइबर को 5जी पर ले जाने का लक्ष्य  : आकाश अंबानी ने बताया कि उपग्रह संचार से दूर-दराज के इलाकों तक जियो के नेटवर्क की पहुंच संभव हो पायेगी। साथ ही, डेटा स्पीड काफी बढ़ जायेगा। इसके लिए ग्राउंड स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। कंपनी जियो को सच्चे मायने 5जी बनाने का लक्ष्य रखती है। साल 2030 तक सभी सबस्क्राइबर को 4जी से 5जी पर ले जाने का लक्ष्य है। भारतीय कंपनियों और छोटे कारोबारियों को सरल सेटटॉप बॉक्स के जरिए कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।  

Read More रुपये में शानदार मजबूती, 94.68 प्रति डॉलर पर खुला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत
फीफा विश्व कप-2026 में कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। जोनाथन डेविड ने हैट्रिक...
भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
राज्य सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले, गौरव बीज निगम एमडी
नीट परीक्षार्थियों के लिए 21 जून को कासगंज-रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैशाली नगर में विशाल योग व राजयोग ध्यान कार्यक्रम, देवनानी रहे मौजूद
धरोहर और आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक उत्सव
खोह नागोरियान पटाखा ब्लास्ट : प्लॉट से 50.40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, मकान मालिकों पर केस दर्ज