कांकेर में हादसा : बारुदी सुरंग हटाने के दौरान विस्फोट, 4 जवान शहीद; सीमा पर सुरंगों का पता लगाने गए थे

सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए भेजा गया था

कांकेर में हादसा : बारुदी सुरंग हटाने के दौरान विस्फोट, 4 जवान शहीद; सीमा पर सुरंगों का पता लगाने गए थे

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय बड़ा हादसा हुआ। छोटेबेया थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट से जिला रिजर्व गार्ड के चार जवान शहीद हो गए। निरीक्षक सुखराम वट्टी सहित तीन जवानों ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि एक घायल जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शनिवार को बारुदी सुरंग हटाने के दौरान विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बल के जवानों को थाना छोटेबेया क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर बारुदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए भेजा गया था।

आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट होने से चार जवान इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। निरीक्षक सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर ले जाया जा रहा था। उन्होंने भी ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Tags: martyred

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पूर्व में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 21 अपराधी गिरफ्तार, 16 इनामी दबोचे जयपुर पूर्व में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 21 अपराधी गिरफ्तार, 16 इनामी दबोचे
जयपुर पूर्व पुलिस ने अप्रैल माह में 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान में हत्या और...
ट्रंप करेंगे ईरान की 14 सूत्री शांति योजना की समीक्षा : अस्वीकार होने का दिया संकेत, बोले-होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुला तो फिर होंगे हमले
खड़गे ने इंटक के स्थापना दिवस पर गौरवशाली विरासत की सराहना की, आर्थिक चुनौतियों के बीच श्रमिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता जताने का किया आह्वान
सीएम भजनलाल की ओड समाज को बड़ी सौगात: जयपुर में छात्रावास और रामदेवरा में धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन का ऐलान, राज्य सरकार पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं को उतार रही धरातल पर
दुश्मन देशों की खैर नहीं: सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल कंबोडिया रवाना, आतंकवाद-रोधी अभियानों पर होगा फोकस
भीषण गर्मी में NSUI का सेवा कार्य : NEET अभ्यर्थियों को पिलाया शरबत, आयोजन मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बना
राजस्थान रॉयल्स का मालिक फिर बदला : IPL 2026 के बीच 15,660 करोड़ में बिकी टीम, जानें कौन है नए मालिक ?