कर्नाटक सरकार का दावा : ई 20 के नाम पर बिक रहा 31.2% इथेनॉल मिलावट वाला पेट्रोल, सैंपल लेकर कराया टेस्ट
तय सीमा से ज्यादा मिला इथेनॉल
बेंगलुरु। ई-20 पेट्रोल को लेकर कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों के पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलने का दावा किया है। हाल में कर्नाटक सरकार ने अलग-अलग पेट्रोल पंप से सैंपल लेकर पेट्रोल का टेस्ट कराया है। इन टेस्ट में किसी भी पेट्रोल पंप से लिए गए सैंपल में 20% इथेनॉल वाला पेट्रोल नहीं मिला। यानी सभी पेट्रोल पंप पर जो पेट्रोल बिक रहा, उनमें इथेनॉल की मात्रा लिमिट से ज्यादा है।
63 सैंपल की जांच की गई
राज्य सरकार के मुताबिक, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, नायरा और शेल जैसी कंपनियों के पेट्रोल पंपों से 63 सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच में सात जिलों के सैंपल में इथेनॉल की मात्रा 20 परसेंट से ज्यादा मिली है। कुछ मामलों में ये मिलावट 31.2 परसेंट तक पहुंच गई है।
केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
कर्नाटक सरकार ने कहा है कि वो इन टेस्ट रिपोर्ट्स को केंद्र सरकार को भेजेगी। राज्य सरकार ने बताया कि तेल कंपनियों से पेट्रोल में इथेनॉल की सही मात्रा को लेकर साफ जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ये टेस्ट कराए हैं।

Comment List