केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- छात्र आंदोलन में हिंसा करने वालों पर कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
पब्लिक एग्जामिनेशन बिल से रुकेगा पेपर लीक
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने हिंसा, तोड़फोड़ और अराजकता फैलाने का काम किया, जिनके खिलाफ पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस "भ्रष्टाचार की अम्मा" है। उन्होंने कहा कि संसद में मंगलवार को पब्लिक एग्जामिनेशन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा होनी है। इस विधेयक को राजनीतिक लाभ-हानि के नजरिए से नहीं, बल्कि छात्रों के हित से जोड़कर देखा जाना चाहिए।
मौर्य ने विश्वास जताया कि यह विधेयक पारित होने के बाद देश और प्रदेश में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और परीक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनेगी। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान समसामयिक राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त की।

Comment List