सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे खान सर, अदालत में बढ़ी हलचल

सरेंडर को लेकर चर्चा तेज

सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे खान सर, अदालत में बढ़ी हलचल
कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने खान सर को एफआईआर में नामजद किया है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तारी की आशंका के बीच वे वकील के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे। भर्ती परीक्षा विवाद के बाद हुए बवाल और गार्डों की हवाई फायरिंग ने मामले को और गर्मा दिया।

पटना। शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के खिलाफ दर्ज मामले ने नया मोड़ ले लिया है। खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में पटना पुलिस ने उन्हें एफआईआर में नामजद किया है। मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तारी की आशंका के बीच खान सर अपने वकील के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां उनके सरेंडर को लेकर चर्चा तेज हो गई।

विवाद की शुरुआत बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद हुई, जब खान सर और एक अन्य कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच तनातनी बढ़ गई। मंगलवार रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी, जिसके बाद ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अगले दिन सामने आए एक वीडियो में खान सर के दो सुरक्षाकर्मी हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए। जांच के बाद पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में अब खान सर की कानूनी मुश्किलें भी बढ़ती नजर रही हैं।

 

Read More चेन्नई में एक-एक कर गिरते गए श्रमिक : अमोनिया गैस रिसाव बना मौत का जाल, निजी फैक्ट्री में 7 श्रमिकों की थमीं सांसें

Tags: khan sir

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना