खड़गे ने की सरकार की आलोचना : सब्सिडी वाले सिलेंडर कम कर गरीबों से भोजन का सहारा भी छीन रही सरकार, पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने के लिए मजबूर महिलाएं

सिलेंडरों की संख्या 12 से केवल 4 कर दी

खड़गे ने की सरकार की आलोचना : सब्सिडी वाले सिलेंडर कम कर गरीबों से भोजन का सहारा भी छीन रही सरकार, पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने के लिए मजबूर महिलाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या 12 से घटाकर 4 किए जाने और बढ़ती रसोई गैस कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महंगी गैस के कारण करोड़ों गरीब परिवार सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं और महिलाएं फिर से पारंपरिक चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर हो रही हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या कम करने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों से पहले मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना और अब उनके भोजन का सहारा भी छीन रही है। खड़गे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि 2016 में सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने और साल में 12 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था। पहले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 से घटाकर नौ की गयी और अब इसे केवल चार कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की गयी है, जिसके कारण करोड़ों लाभार्थियों के लिए सिलेंडर भरवाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी गैस रिफिल खरीदने में असमर्थ हैं और कई महिलाओं को फिर से पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।  

खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और महिलाओं के हितों की बात तो करती है, लेकिन उसकी नीतियां आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही हैं। सत्ता के नशे में चूर सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं से दूर होती जा रही है। उन्होंने सरकार से रसोई गैस की कीमतों में राहत देने तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पर्याप्त सब्सिडी उपलब्ध कराने की मांग की।

 

Read More अब 28 जून को खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस

Read More यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला : 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लगाई अमेरिका से मदद की गुहार

 

Read More अर्थव्यवस्था की स्थिति से घबराई सरकार : निवेश बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी, जयराम बोले- देश में निजी कॉरपोरेट निवेश बेहद कमजोर

 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: अर्थव्यवस्था पर सिर्फ नारे देती है आर्थिक कुप्रबंधन की सरकार, प्रचार के जरिए लोगों को कर रही गुमराह कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: अर्थव्यवस्था पर सिर्फ नारे देती है आर्थिक कुप्रबंधन की सरकार, प्रचार के जरिए लोगों को कर रही गुमराह
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर देश को आर्थिक संकट में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जमीनी...
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की तपिश : 11 जून से फिर बदलेगा मौसम; जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर बना परिधान निर्यात का नया इंजन, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती ताकत पर मंथन
‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक
सड़क सुरक्षा पर मंथन : 12 जून को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
राइजिंग स्टार्स कप : हर्षित सैनी के धमाकेदार शतक से कोडाई क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से जीती
TMC को एक और झटका : सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, जबरन वसूली एवं आपराधिक धमकी के आरोप