छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार

कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार

छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार
खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की। दोनों नेताओं ने छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। खड़गे ने संसद में शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की मांग भी दोहराई।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। खड़गे तथा गांधी ने मोदी के वीडियो के जरिए पेपरलीक को लेकर दिए गए बयान पर शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब संसद चल रही होती है, तो प्रधानमंत्री को संसद में आकर बयान देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी से संसद में आने से पहले प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडों और पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

खड़गे ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से इस दिशा में यह सारे कदम उठाए जाने के बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। गांधी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस दयनीय वीडियो से उनकी बुद्धिमत्ता का अपमान मत कीजिए। उन्होंने आग्रह करते हुए सरकार से कहा कि श्री प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों की पिटाई करने वालों को दंडित किया जाए और छात्रों से माफी मांगी जाए।

 

Read More जॉर्डन में ईरान का मिसाइल हमला : 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, विफल करने के दौरान एक लापता

 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व विधायक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत नासाज, निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत नासाज, निजी अस्पताल में भर्ती
पूर्व विधायक और भाजपा के मुखपत्र मरु कमल के संपादक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर...
पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष ने लगाए नारे, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता
पेपर लीक की घटनाएं कोई मामूली बात नहीं, वीडियो जारी कर बोले मोदी 
छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार
परवन बांध की टेस्टिंग, 16 गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह