राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
गांधी ने कमजोर और वंचित वर्गों के हितों की आवाज की बुलंद
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संविधान के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है। खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कांग्रेस की समावेसिता, सामाजिक न्याय, सछ्वाव और करुणा की परंपरा गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने और सत्ता के सामने सच बोलने के साहस के माध्यम से गांधी ने हमेशा समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों के हितों की आवाज बुलंद की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

Comment List