खड़गे ने कर्नाटक में सूखे को लेकर मोदी को लिखा पत्र : तत्काल हस्तक्षेप की मांग, राज्य को उचित राहत देने का किया अनुरोध

बड़े पैमाने पर फसलें प्रभावित

खड़गे ने कर्नाटक में सूखे को लेकर मोदी को लिखा पत्र : तत्काल हस्तक्षेप की मांग, राज्य को उचित राहत देने का किया अनुरोध
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में गंभीर सूखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने बताया कि सितंबर तक बारिश 58% कम रही और फसलें प्रभावित हुईं। खड़गे ने ₹3,705.30 करोड़ की एनडीआरएफ-एसडीआरएफ सहायता, केंद्रीय दल भेजकर नुकसान आकलन, किसानों को इनपुट सब्सिडी और पेयजल-बिजली राहत बढ़ाने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे  व्यक्तिगत और तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। खड़गे ने शनिवार को पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को कर्नाटक में सूखे की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि राज्य में सितंबर तक 58 प्रतिशत बारिश की कमी रही है तथा बड़े पैमाने पर फसलें प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में केंद्रीय दल भेजकर सूखे से हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराने, राज्य द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत मांगी गई 3,705.30 करोड़ रुपये की पूरी सहायता जारी करने तथा छोटे और सीमांत किसानों को राहत देने के लिए अद्यतन भूमि अभिलेखों के आधार पर इनपुट सब्सिडी की गणना करने का अनुरोध किया।

उनका कहना था कि राज्य के वर्तमान में जमीनी सत्यापन की प्रक्रिया से गुजर रहे 11 अतिरिक्त तालुकों तथा अन्य पात्र तालुकों को एक ही जारी सूखा घटना के तहत केंद्रीय सहायता के लिए शामिल किया जाना चाहिए। खड़गे ने पेयजल सुरक्षा और वैकल्पिक बिजली की लागत के लिए बढ़ी सहायता देने तथा राज्य को देरी किये  बिना त्वरित और उचित राहत देने का भी अनुरोध किया।

 

Read More त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर भार: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

Read More अराघची ने की अमेरिका-इजरायल की आलोचना : अपराधों पर पर्दा डालने का लगाया आरोप, बोले- जान-बूझकर आम नागरिकों के अवसंरचना को बनाया निशाना

 

Read More दिलचस्प हुआ RCA का चुनावी दंगल : आज होगा फैसला, धनंजय-बृजकिशोर में अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला

 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती