खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे

केंद्र सरकार की चुप्पी भी सवालों के घेरे में

खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए राज्य को भ्रष्टाचार का केंद्र बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गरीबों, महिलाओं और कुपोषित बच्चों के हक का 5 लाख मीट्रिक टन राशन अनाज, राइस मिलरों और एथेनॉल माफिया की मिलीभगत से लूटा गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के शासन में भ्रष्टाचार और लूटपाट होने का बड़ा आरोप लागते हुए कहा है कि राज्य आज भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है तथा एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा कि अब एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का मामला सामने आया है। राज्य में कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए निर्धारित करीब पांच लाख टन चावल को राइस मिलरों, एथेनॉल कारोबारियों और सरकारी संरक्षण में कथित भ्रष्टाचार का हिस्सा बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उज्जैन में जमीनों से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया था, जहां कथित तौर पर उन्हीं क्षेत्रों में जमीनों का विस्तार हुआ, जहां सरकारी अवसंरचना परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे। राज्य सरकार की भूमिका इस मामले में सवालों के घेरे में है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि व्यापम घोटाले से शुरू हुई भ्रष्टाचार की यह श्रृंखला आज तक नहीं थमी है और पेपर लीक सहित अनेक मामलों ने प्रदेश की छवि को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है तथा केंद्र सरकार की चुप्पी जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी