कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत : ओलावृष्टि और बाढ़ से कुछ परिवारों की संपत्ति को नुकसान, भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

बाढ़ के कारण शहर में अवरुद्ध सड़कों पर वाहन फंस गए

कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत : ओलावृष्टि और बाढ़ से कुछ परिवारों की संपत्ति को नुकसान, भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग पंथयाल, सेरी और अन्य इलाकों में बंद हो गया। इसके अलावा, बादल फटने से धर्मकुंड क्षेत्र में 3 लोगों की मौत हो गई।

जम्मू। कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से 3 लोगों की मौत होने के साथ ही ओलावृष्टि और बाढ़ से कुछ परिवारों की संपत्ति को नुकसान हुआ। इसके अलावा भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। यहां अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग पंथयाल, सेरी और अन्य इलाकों में बंद हो गया। इसके अलावा, बादल फटने से धर्मकुंड क्षेत्र में 3 लोगों की मौत हो गई।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और पुलिस की ओर से पूर्ण बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका। जिले में बाढ़ से निजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ तथा बाढ़ के कारण शहर में अवरुद्ध सड़कों पर वाहन फंस गए हैं। कठुआ-उधमपुर से सांसद एवम केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामबन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में तेज ओलावृष्टि, भूस्खलन और तेज हवाएं चलीं।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है, तीन लोगों की मौत हुई है और कुछ परिवारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। सिंह ने पोस्ट में कहा कि प्रशासन की तत्परता से कई जानें बचीं। हर तरह की मदद दी जा रही है। हर तरह की राहत, चाहे वह वित्तीय हो या अन्य, मुहैया कराई जा रही है। डीसी को सूचित किया गया है कि अगर जरूरत पड़ी, तो सांसद के निजी संसाधनों से भी जो कुछ भी आवश्यक होगा, वह मुहैया कराया जा सकता है। हम सब मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से निपटेंगे।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल