दिल्ली: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
आरोपी से पूछताछ शुरू
नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सांसद पप्पू यादव पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के पीछे की मंशा की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। सांसद पप्पू यादव पर सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि उन पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया और उनके ऊपर चप्पल भी फेंकी गई। उन्होंने कहा कि यदि वहां मौजूद लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List