ब्रिटेन में ट्रेन में लोगों पर चाकू से हमला : 10 लोग गंभीर घायल, बचने के लिए शौचालयों में भी छिपे यात्री

आपातकालीन सेवाओं की सराहना की

ब्रिटेन में ट्रेन में लोगों पर चाकू से हमला : 10 लोग गंभीर घायल, बचने के लिए शौचालयों में भी छिपे यात्री

हमले के आरोप में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन रुकने के बाद कई पुलिस वाहनों और एम्बुलेंसों के साथ सशस्त्र पुलिस अधिकारियों ने हंटिंगडन रेलवे स्टेशन को घेर लिया।

लंदन। ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर के हंटिंगडन में लंदन जाने वाली एक ट्रेन में चाकू चलाने की घटना में 10 लोग घायल हो गये, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है। ब्रिटेन  पुलिस ने  सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकू से कई लोगों पर हमला किया गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गये। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और उनमें से 9 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है।

हमले के आरोप में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन रुकने के बाद कई पुलिस वाहनों और एम्बुलेंसों के साथ सशस्त्र पुलिस अधिकारियों ने हंटिंगडन रेलवे स्टेशन को घेर लिया। आतंकवाद-रोधी इकाइयां जांच में जुटी हुई हैं। ट्रेन डॉनकास्टर से लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को एक बड़ा चाकू लिए देखा था। घटना के बाद हर जगह खून ही खून था और बचने के लिए यात्री शौचालयों में भी छिप गए। अफरा-तफरी में कुछ यात्री कथित तौर पर भगदड़ में घायल हो गये। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह और बहुत चिंताजनक करार दिया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा आपातकालीन सेवाओं की सराहना की। 

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सत्र 2026-27 के लिए Right to Education Act के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी
शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर में 10 सफल किडनी ट्रांसप्लांट
ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी दीदी, बुनियादी मुद्दों को लेकर बोला हमला