उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर मार्ग पर कुलागाड़ पुल ध्वस्त : चीन सीमा से कटा संपर्क, यातायात बाधित

पुलिस की वाहन चालकों से मार्ग पर आवागमन नहीं करने की अपील

उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर मार्ग पर कुलागाड़ पुल ध्वस्त : चीन सीमा से कटा संपर्क, यातायात बाधित
भारी बारिश से पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट मार्ग पर कुलागाड़ पुल फिर बह गया। इससे कैलाश मानसरोवर मार्ग और व्यास घाटी का संपर्क पूरी तरह कट गया, जबकि चीन सीमा तक आवाजाही प्रभावित हुई। काली नदी के पास मलबे से जलभराव की आशंका पर प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया। बीआरओ और प्रशासन सड़क संपर्क बहाल करने में जुटे हैं।

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण धारचूला-तवाघाट मार्ग पर स्थित कुलागाड़ पुल एक बार फिर ध्वस्त हो गया है। पुल टूटने से कैलाश मानसरोवर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और चीन सीमा से संपर्क प्रभावित हुआ है। मौके पर झीलनुमा पानी एकत्रित होने की आशंका से आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। धारचूला पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कैलाश मानसरोवर मार्ग पर कुलागाड़ पुल के ध्वस्त होने के कारण धारचूला-तवाघाट-गुंजी मार्ग पूर्णत: बंद हो गया है। व्यास घाटी का संपर्क कट गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से इस मार्ग पर आवागमन नहीं करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार काली नदी के मुहाने पर रात को कुछ मलबा जमा होने से झीलनुमा पानी एकत्र हो गया था। इसलिए कोतवाली धारचूला ने काली नदी के तटवर्ती और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं आमजन को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। पुलिस ने लोगों से नदी, नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने और अनावश्यक रूप से कुलागाड़ पुल के आसपास नहीं पहुंचने की अपील की है। उप जिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि रात को  भारी बारिश के कारण कुलागाड़ वैली ब्रिज फिर बह गया है। उन्होंने कहा कि बहाव इतना तेज था कि लोहे का पुराना और नया पुल मौके से गायब हो गए हैं।

उन्होंने झील बनने की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि अब कोई खतरा नहीं है। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंच रही है और जल्द से जल्द सड़क संपर्क बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कुछ समय पहले भी अतिवृष्टि के चलते पिछले महीने के अंत में कुलागाड़ पुल पर भारी बोल्डर गिरने से पुल ध्वस्त हो गया था। बीआरओ ने इसके बाद मौके पर नया वैली ब्रिज तैयार कर सड़क संपर्क बहाल किया था।

 

Read More भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल

Read More हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों के लिए फसल सलाह भी जारी

 

Tags: bridge

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भगवान श्री देवनारायण की पदयात्रा रवाना : उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी कतारें भगवान श्री देवनारायण की पदयात्रा रवाना : उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी कतारें
श्री देवनारायण भगवान पदयात्रा मित्र मंडल समिति की 19वीं विशाल पदयात्रा शुक्रवार को बेगस स्थित देवधाम भोपा की ढाणी से...
मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा
मतदान खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशी और पति लापता, अपहरण की शिकायत से मचा हड़कंप
पंजाब पुलिस को मिली सफलता : गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से कराया प्रत्यर्पित, भगवानपुरिया गिरोह का है प्रमुख गुर्गा
बोलेरो कैंपर ने पैदल जातरुओं को कुचला, तीनों की मौत
21 हजार लड्डुओं से सजेगी गणपति महाराज की झांकी, 14 सितंबर को छप्पन भोग
उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, समुद्र में गिरने से पहले 250 किलोमीटर तक उड़ीं