कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों?

उठान की गति संतोषजनक नहीं

कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों?
धान खरीद की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंडियों में 7.07 लाख टन धान पहुंच चुका है, जबकि खरीद सिर्फ 1.38 लाख टन हुई। किसानों को एमएसपी से कम दाम पर बेचने की नौबत न आए, इसके लिए खरीद, उठान, बारदाना और परिवहन व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा की सांसद एवं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने राज्य की मंडियों में धान खरीद की धीमी गति पर चिंता जताते हुए सरकार से खरीद और उठान व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन खरीद और उठान की गति संतोषजनक नहीं है। कुमारी सैलजा ने कहा कि राज्य की कई मंडियों का दौरा करने के दौरान उन्होंने किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करते देखा। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की मंडियों में करीब 7.07 लाख टन धान की आवक हो चुकी है, जबकि खरीद करीब 1.38 लाख टन बताई गई है। यदि आंकड़े सही हैं तो इतनी बड़ी मात्रा में धान का मंडियों में पड़ा रहना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि खरीद में देरी के कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम कीमत पर फसल बेचने के लिए मजबूर किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार ने खरीद सीजन से पहले पर्याप्त व्यवस्था और समय पर खरीद के दावे किए थे लेकिन जमीनी स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। बारिश की आशंका को देखते हुए सांसद सैलजा ने खुले में पड़े धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त शेड, तिरपाल, बारदाना और परिवहन की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि जब धान मंडियों में पहुंच चुका है तो खरीद की गति धीमी क्यों है और किसानों को पूरा एमएसपी मिलने में बाधा की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को आश्वासन नहीं, बल्कि फसल का पूरा मूल्य और समय पर भुगतान चाहिए।

Tags: selja

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में इंदिरा एकादशी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने...
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर निकलें युवा, रोजगार देने वाले बनें : भजनलाल
राज्यपाल ने राष्ट्रीय 'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' का किया उद्घाटन, सौंदर्य का क्षेत्र आयुर्वेद की भारतीय संस्कृति से हुआ विकसित
पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे
फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना
Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार