लालू-तेजस्वी ने की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक सहित उनके दोनों बेटों को आरजेडी से निकाला, प्रत्याशी नहीं बनाने पर बेटे को चुनावी मैदान में उतारा

पार्टी से निष्कासित कर दिया

लालू-तेजस्वी ने की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक सहित उनके दोनों बेटों को आरजेडी से निकाला, प्रत्याशी नहीं बनाने पर बेटे को चुनावी मैदान में उतारा

विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया, जिसके बाद पूर्व विधायक ने अपने पुत्र राकेश रंजन को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर में चुनाव मैदान में उतार दिया। 

फुलपरास (मधुबनी)। जिले के खजौली विधानसभा राजद से पूर्व विधायक रहे सीताराम यादव सहित उनके पुत्रों को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह के द्वारा शुक्रवार को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में उल्लेखित विवरण के अनुसार पार्टी के वे निष्ठावान नेता रहे हैं और पार्टी भी इन्हें उचित सम्मान देने का काम किया, लेकिन आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया, जिसके बाद पूर्व विधायक ने अपने पुत्र राकेश रंजन को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर में चुनाव मैदान में उतार दिया। 

पूर्व विधायक सीताराम यादव पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध एवं राजद के खिलाफ न सिर्फ अनर्गल, बल्कि असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पुत्र के प्रचार में संलग्न है। समझाने बुझाने के बाद भी राजद को क्षति पहुचाने का इनका मंसूबा है। इनके विरुद्ध दल के अनुशासन को भंग करने का मामला प्रमाणित होता है। राष्ट्रीय महासचिव मुकुन्द सिंह द्वारा जारी पत्र में पूर्व विधायक सीताराम यादव, उनके उम्मीदवार पुत्र एवं बड़े पुत्र राजेश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निदेर्शानुसार दल विरोधी कार्य करने के कारण छ: वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

 

Tags: lalu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप के सैन्य ठिकानों पर बमबारी...
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया
टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो
केमिकल फैक्ट्री में हादसा : टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान; बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे