लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए गृह मंत्री चला रहे कुटिल अभियान : प्रलोभनों के कारण भाजपा में शामिल हो रहे नेता, जयराम बोले- नेताओं को दिए जा रहे लालच चौंकाने वाले

विभिन्न संसाधनों से लैस अभियान

लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए गृह मंत्री चला रहे कुटिल अभियान : प्रलोभनों के कारण भाजपा में शामिल हो रहे नेता, जयराम बोले- नेताओं को दिए जा रहे लालच चौंकाने वाले
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष को कमजोर करने और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। रमेश ने कहा कि भाजपा कथित तौर पर विपक्षी नेताओं को प्रलोभन देकर अपने साथ जोड़ रही है। उन्होंने इसे नैतिकता की सीमाएं पार करने वाला अभियान बताते हुए दावा किया कि आखिरकार यह रणनीति सफल नहीं होगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित पर विपक्ष को निशाना बनाने और भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से बुधवार को कहा, गृह मंत्री 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में परिसीमन विधेयकों को पारित नहीं करा पाने के बाद लगातार विपक्ष पर हमले कर रहे हैं। रमेश ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री के प्रलोभनों के कारण ऐसे कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जो केवल दो वर्ष पहले मजबूत भाजपा-विरोधी एजेंडे पर चुने गए थे। उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं को दिये जा रहे लालच चौंकाने वाले हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री एक संकीर्ण और कुटिल अभियान चला रहे हैं, जो विभिन्न संसाधनों से लैस है और कथित तौर पर अलग-अलग व्यक्तियों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं और प्रलोभन पेश करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान में नैतिकता की सभी सीमाएं पार की जा रही हैं, लेकिन अंतत: यह अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा।

 

Read More UP : बागियों का मूड भांप रहे अखिलेख यादव, प्रत्याशियों के नाम फाइलन करने में जुटे सपा प्रमुख

 

 

Read More बड़ी खबर: अमेरिका-ईरान समझौते की अटकलें तेज, अगले हफ्ते स्विट्ज़रलैंड में हो सकती है अहम बैठक

Tags: jairam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद