तुरंत ईरान छोड़ो, बॉर्डर से दूर रहो...भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह, हेल्पलाइन नंबर ज़ारी

ईरान संकट: भारतीय दूतावास ने जारी की 'निकासी' एडवायजरी

तुरंत ईरान छोड़ो, बॉर्डर से दूर रहो...भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह, हेल्पलाइन नंबर ज़ारी

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल दूतावास द्वारा सुझाए गए सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने से पहले दूतावास से समन्वय और परामर्श करना अनिवार्य है।

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के मद्देनजर ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द देश से बाहर निकालने की अपील की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इस संबंध में जारी परामर्श को बुधवार को एक बार फिर जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने परामर्श में कहा है, “सात अप्रैल की सलाह के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों के मद्देनज़र, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को दृढ़तापूर्वक सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के साथ समन्वय करके और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र ईरान से बाहर निकल जाएँ।”

दूतावास ने परामर्श में स्पष्ट किया है कि किसी भी भारतीय नागरिक को दूतावास के साथ परामर्श और समन्वय के बिना किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। दूतावास ने कहा है, “ पुनः यह दोहराया जाता है कि दूतावास के साथ पूर्व परामर्श और समन्वय के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल सीमा तक पहुँचने का कोई प्रयास न किया जाए।” दूतावास से आपातकालीन संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, जिसमें मोबाइल नंबर: 989128109115
989128109102
989128109109
989932179359, ईमेल: सीओएनएसडॉटतेहरान@एमईएडॉटजीओवीडॉटइन है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान दोनों ही दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर