दक्षिण अफ्रीका में फायरिंग में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत : बस में कर रहे थे यात्रा, संदिग्धों के समूह ने घात लगाकर किया हमला

फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद

दक्षिण अफ्रीका में फायरिंग में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत : बस में कर रहे थे यात्रा, संदिग्धों के समूह ने घात लगाकर किया हमला
संदिग्धों के एक समूह ने घात लगाकर उस पर हमला किया और बिना किसी उकसावे के वाहन पर गोलियां चलाईं। घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के मेयर्टन कस्बे के पास गोलीबारी में लेसोथो के 6 नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। गौतेंग पुलिस के उपायुक्त फ्रेड केकाना ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि पीड़ति एक बस में यात्रा कर रहे थे, जब संदिग्धों के एक समूह ने घात लगाकर उस पर हमला किया और बिना किसी उकसावे के वाहन पर गोलियां चलाईं। घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उपायुक्त केकाना ने कहा कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच के लिए फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ति और संदिग्ध सभी लेसोथो के नागरिक हैं।

Tags: killed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अधीक्षक अभियंता साउथ, जेसीसी साउथ और जेपीडीसी साउथ के...
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम