लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कहा अलविदा

मेरे पास अब देने के लिए कुछ भी नहीं : मेसी

लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कहा अलविदा
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान किया। 2026 विश्व कप फाइनल को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बताते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को मौका देने की बात कही। 2005 में डेब्यू करने वाले 39 वर्षीय मेसी ने 207 मैचों में 125 गोल किए।

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से संन्यास का ऐलान कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के अपने दो दशक लंबे शानदार सफर पर विराम लगा दिया। 39 वर्षीय मेसी ने सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे भावुक पत्र की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि 2026 विश्व कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ खेला मुकाबला अर्जेंटीना के लिए उनका आखिरी मैच था। मेसी ने लिखा कि यह फैसला उनकी आत्मा को चोट पहुंचाता है, लेकिन अब समय आ गया है कि वह पीछे हटें और नई पीढ़ी को मौका दें।

21 जुलाई को ही लिख दिया था संन्यास का पत्र :

मेसी ने खुलासा किया कि उन्होंने संन्यास का पत्र 21 जुलाई को विश्वकप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था। हालांकि, उनके पिता जॉर्ज मेसी के 8 अगस्त को निधन के बाद उनका यह फैसला और पक्का हो गया। जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में रोसारियो में निधन हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए हमेशा अपना सब कुछ दिया और अब उनके पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है।

इंटर मियामी के लिए खेलना जारी रखेंगे :

Read More पुनर्मतदान ने बदली चार वार्डों की तस्वीर, चारों सीटें कांग्रेस के खाते में

मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल किए। उनके नेतृत्व में अर्जेंटीना ने 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप सहित कई बड़े खिताब जीते। क्लब स्तर पर वह इंटर मियामी के लिए खेलना जारी रखेंगे।

Read More परिश्रम और अनुशासन से उम्र को नम्बर साबित किया, ‘मोदी’ विकास का जीता-जागता नाम

मेसी की उपलब्धियां :

Read More ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो   

2005 

अंडर-20 वर्ल्ड कप जीता

2008

बीजिंग ओलंपक में गोल्ड

2021

 कोपा अमेरिका कप जीता

2022

फीफा वर्ल्ड कप जीता

2022 

फाइनलिज्मा चैंपियन

अर्जेन्टीना के लिए

डेब्यू :    2005 में

मैच :      207

गोल :     125

असिस्ट : 68

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद के क्षेत्र में भारत-यूके रिश्तों को नई धार मिलेगी। जयपुर बुकमार्क के 14वें संस्करण में ब्रिटिश...
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
अब भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में तैयार होगी टाइगर की फूड चेन
अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण