कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड

एलएनजी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान

कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड

इजरायल के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने कतर की एलएनजी सुविधा पर मिसाइल-ड्रोन से जवाबी हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि दोबारा हमला हुआ तो पूरा गैस फील्ड तबाह कर देंगे। हमले से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल, उत्पादन प्रभावित और कीमतों में उछाल की आशंका बढ़ी।

वाशिंगटन। इजरायल द्वारा बुधवार रात ईरान के एक महत्वपूर्ण गैस केंद्र साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला करने पर जवाबी हमले में ईरान ने कतर में एक प्रमुख एलएनजी सुविधा पर जवाबी हमला करने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की चेतावनी दी कि अगर कतर पर दोबारा हमला हुआ, तो वे उसका पूरा गैस फील्ड को उड़ा देंगे, जो ईरान ने कभी सोचा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र सहित पड़ोसी देशों के ऊर्जा केंद्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये, जिससे वहां की एलएनजी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में जो कुछ भी हुआ है, उससे इजरायल ने हिंसक तरीके से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हिंसक हमला किया है।  ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कहा कि पूरे क्षेत्र का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही प्रभावित हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को इस हमले का पता नहीं था, उन्हें इसका अंदाजा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि और कतर भी इसमें शामिल नहीं था, लेकिन यह भी जोड़ा कि ईरान का कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण था।

उन्होंने आश्वासन दिया कि'इस अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुमूल्य साउथ पार्स फील्ड में इजरायल अब कोई और हमले नहीं करेगा, हालांकि यह भी चेतावनी दी कि जब तक ईरान मूर्खतापूर्ण ढंग से बेहद निर्दोष देश कतर पर हमला करने का फैसला नहीं करता। अगर ईरान ऐसा करता है, तो अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना या उसके साथ'पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत और शक्ति से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा'

गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र पार्स गैस फील्ड दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत के तट पर स्थित है। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने देश के पेट्रोलियम मंत्रालय के हवाले से कहा कि कई सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और गैस क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। सूत्रों के हवाले से इजरायली मीडिया ने खबर दी है कि देश की वायुसेना ने इस हमले को अंजाम दिया। साउथ पार्स फील्ड (जिसे कतर के साथ साझा किया जाता है और वहां इसे नॉर्थ फील्ड के नाम से जाना जाता है) दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस क्षेत्र है। यह ईरान के कुल गैस उत्पादन का लगभग 70-75 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है। इस क्षेत्र से निकलने वाली प्राकृतिक गैस ईरान के राष्ट्रीय पावर ग्रिड के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से को ऊर्जा देती है। यह ईरान के विशाल पेट्रोकेमिकल और गैसोलीन उत्पादन उद्योगों के लिए कच्चे माल का प्राथमिक स्रोत है।

Read More सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 

हालांकि ईरान के हिस्से का अधिकांश उपयोग घरेलू है, लेकिन कतर (जो कि दुनिया का शीर्ष एलएनजी निर्यातक है) से साझा होने के कारण इसमें किसी भी तरह के व्यवधान से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तत्काल उछाल आता है। इस हमले के तत्काल क्षेत्रीय और वैश्विक नतीजे सामने आये हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, असालुयेह के पास प्रसंस्करण सुविधाओं में आग लग गयी है और प्रतिदिन 1.2 करोड़ घन मीटर उत्पादन करने वाले कम से कम एक अपतटीय प्लेटफॉर्म का संचालन निलंबित कर दिया गया है।

Read More ‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी

Tags: lng

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में ओम बिड़ला, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल से...
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और इंडिगो का बड़ा फैसला: आज से शुरू होगी उड़ानें, यहां देखें पूरा शेड्यूल 
असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी
रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  
कोटा में भी बढ़ाई पीएनजी कार्य की गति, अगले साल तक एक लाख घरों में पहुंचेगी पाइप लाइन से गैस
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात
श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त