धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति

प्रधान के कार्यकाल में एनटीए लगातार विफल

धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज करते हुए उन पर एनटीए की परीक्षा व्यवस्था में विफलता, पेपर लीक, सीबीएसई की खरीद में अनियमितता और विश्वविद्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधान को उदासीन और अयोग्य बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल की पूरी तस्वीर जल्द देश के सामने रखी जाएगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाया है कि उनके इस्तीफे की मांग किसी एक मुद्दे पर आधारित नहीं है, बल्कि शिक्षा मंत्रालय में उनके कार्यकाल के दौरान सामने आई विफलताओं और कथित भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला के कारण की जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यहां एक बयान में प्रधान पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि वह एक उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं, करोड़ों छात्रों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाने के बावजूद प्रधान इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना अहंकार प्रदर्शित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधान के कार्यकाल में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) लगातार विफल रही। वर्ष 2024 में कई परीक्षाओं के पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं हुईं तथा 2026 में नीट-यूजी और यूजीसी-नेट समाजशास्त्र परीक्षा के पेपर लीक के मामले सामने आए। उनका आरोप है कि प्रधान ने आधिकारिक तौर पर पेपर लीक से इनकार किया और संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की सिफारिशों को स्वीकार नहीं किया।

रमेश ने कहा कि सीबीएसई की कक्षा 12 की ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (ओएसएम) की खरीद में अनियमितताएं हुईं, लेकिन जांच आयोग की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्तियां राजनीतिक निष्ठा के आधार पर की गईं और कई विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार तथा तानाशाही रवैये के आरोप लगे। मंत्रालय के अन्य स्वायत्त संस्थानों, जिनमें एनएएसी, टीआईएसएस और आईसीएचआर शामिल हैं, में भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं।  कहा कि यह पूरी तस्वीर का केवल एक छोटा-सा हिस्सा है और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रधान के कार्यकाल का पूरा ब्यौरा जल्द ही देश के सामने रखा जाएगा।

 

Read More छात्रों के आंदोलन पर थरूर का खुला पत्र, सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भी बोले !

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन की बौछारें कीं। प्रदेशाध्यक्ष मदन...
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी
पंजाब में नाकाबंदी के दौरान आपराधिक साजिश विफल : अवैध पिस्तौल के साथ आरेापी गिरफ्तार, 3 कारतूस बरामद
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत
छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : तृणमूल कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, पार्टी ने दिया नोटिस
जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में
हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल