गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधु दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार, पटियाला हाउस अदालत में किया जाएगा पेश

लूथरा बंधु दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधु दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार, पटियाला हाउस अदालत में किया जाएगा पेश

गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में 25 लोगों की मौत के मामले में सह-मालिक लूथरा बंधुओं को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आग के बाद दोनों थाईलैंड भाग गए थे। क्लब बिना फायर एनओसी के चल रहा था।

नई दिल्ली। गोवा के नाइटक्लब के सह-मालिक लूथरा बंधुओं को मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां हाल ही में एक भीषण आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। आगजनी की घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला हाउस अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। दोनों भाई आज दोपहर लगभग 1:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में छह दिसंबर की आधी रात आग लग गई। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश क्लब के कर्मचारी और दिल्ली के चार पर्यटक शामिल थे। अधिकांश पीड़तिों की मौत दम घुटने से हुई थी।

जांच में पता चला कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था और क्लब अनिवार्य अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहा था और इसे पहले भी तोड़-फोड़ के नोटिस जारी किए गए थे लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने उसे रोक दिया था। संकरी पहुंच वाली गली होने के कारण अग्निशमन प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई