मावां धीयां सत्कार योजना चुनावी छलावा : योजना सिर्फ वोट हासिल करने का प्रयास, सुरजेवाला ने कहा- सरकार बताए कहां से आएंगे पैसे

योजना कांग्रेस सरकार की योजना की नकल

मावां धीयां सत्कार योजना चुनावी छलावा : योजना सिर्फ वोट हासिल करने का प्रयास, सुरजेवाला ने कहा- सरकार बताए कहां से आएंगे पैसे
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंजाब की मावां धीयां सत्कार योजना को चुनावी छलावा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर महिलाओं के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए 21,472 करोड़ रुपये चाहिए, जबकि बजट में सिर्फ 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान है। सुरजेवाला ने इसे कांग्रेस की 'गृह लक्ष्मी योजना' की नकल बताते हुए इसकी वित्तीय व्यवहार्यता पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर महिलाओं के नाम पर चुनावी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि मावां धीयां सत्कार योजना एक चुनावी छलावा है और राज्य सरकार के पास इसे लागू करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मान सरकार की यह योजना सिर्फ चुनाव से पहले वोट हासिल करने का प्रयास है। सुरजेवाला ने कहा कि यह योजना कांग्रेस सरकार की कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना की नकल है, जहां पिछले तीन वर्षों से 1.22 करोड़ महिलाओं के खातों में हर महीने 2,000 रुपये भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया है, जिसके लिए हर साल करीब 21,472 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बजट में केवल 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें भी 1,000 करोड़ रुपये उधार लिये गये हैं और 500 करोड़ रुपये अन्य मदों से जुटाये गये हैं। सुरजेवाला ने मान से सवाल किया कि जब सरकार के पास पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है, तो योजना कैसे चलेगी।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह सिर्फ चुनाव तक महिलाओं को भ्रमित करने की रणनीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की तरह चुनाव से पहले वादे और बाद में उन्हें कमजोर करने की नीति अपना रही है।

 

Read More हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार

Tags: fraud

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में एक साथ चुनाव होना समय की आवश्यकता : इससे बेहतर व्यवस्था कुछ नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- समय और संसाधनों की होगी बड़ी बचत देश में एक साथ चुनाव होना समय की आवश्यकता : इससे बेहतर व्यवस्था कुछ नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- समय और संसाधनों की होगी बड़ी बचत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर अध्ययन के लिए दिल्ली पहुंचे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के प्रतिनिधिमंडल...
SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक : 10 हजार के इनामी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पढ़ाया था लीक पेपर
हरियाणा विधानसभा की समिति ने की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट, संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी विषयों पर की चर्चा
मावां धीयां सत्कार योजना चुनावी छलावा : योजना सिर्फ वोट हासिल करने का प्रयास, सुरजेवाला ने कहा- सरकार बताए कहां से आएंगे पैसे
कश्मीर में फटा बादल : अचानक बाढ़ आने से आवाजाही ठप, मलबे के बहाव के कारण सड़क संपर्क प्रभावित
जल संसाधन विभाग की 6 बड़ी परियोजनाओं की मिल सकती है सौगात, राजस्थान दौरे के दौरान मोदी कर सकते है शिलान्यास
स्पेन में हाहाकार : गर्मी ने तोड़े 7 दशकों के रिकॉर्ड, 900 लोगों की मौत