UN महासचिव की रेस से हटे मैकी सॉल, गुटेरेस के बाद कौन संभालेगा संयुक्त राष्ट्र की कमान?

अफ्रीकी नेताओं के साथ परामर्श के बाद लिया गया निर्णय

UN महासचिव की रेस से हटे मैकी सॉल, गुटेरेस के बाद कौन संभालेगा संयुक्त राष्ट्र की कमान?
सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी सॉल ने सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से उम्मीदवार के चयन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव पद की दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया है। वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

डाकर। सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी सॉल ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) के महासचिव पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है। अफ्रीकी राजनेता ने शनिवार को एक लिखित बयान में कहा, मैंने यह फैसला इस उम्मीद में पूरी जिम्मेदारी की भावना के साथ लिया है कि इससे सुरक्षा परिषद के भीतर किसी सर्वसम्मत उम्मीदवार के आने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि अन्य अफ्रीकी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का दूसरा और अंतिम कार्यकाल इसी वर्ष 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवारों में गुयाना की कैरोलिन रोड्रिग्स-बर्केट, कोस्टा रिका की रेबेका ग्रिन्स्पैन, अर्जेंटीना के राफेल ग्रॉसी, इक्वाडोर की मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा, युगांडा के ओलारा ओटुन्नु और इक्वाडोर की इवोन बाकी शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
जयपुर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाली गाजियाबाद की 'डी-200' अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का...
बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन
पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां
जयपुर में 33 हजार केवी लाइन पर चढ़ा युवक, करंट से झुलसा; कॉन्स्टेबल ने जान जोखिम में डालकर बचाया
शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 32 घायल
नव उमंग- नई तरंग के साथ फ्रेशर्स पार्टी ‘सिनर्जी’ का आयोजन, छात्राओं ने किया कैटवॉक