महाराष्ट्र पेपर लीक: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिस्टम की सज़ा अभ्यर्थियों को क्यों मिलें ?

मुख्यमंत्री से तत्काल कदम उठाने की मांग

महाराष्ट्र पेपर लीक: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिस्टम की सज़ा अभ्यर्थियों को क्यों मिलें ?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाटीईटी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह बाद भी नई तिथि घोषित नहीं होने से छह लाख अभ्यर्थी असमंजस में हैं, जबकि दोषी खुलेआम घूम रहे हैं।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीट) का पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बाद भी नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है, जिससे करीब छह लाख अभ्यर्थी अनिश्चितता में हैं। पेपर लीक करने वाले खुले घूम रहे हैं, जबकि ईमानदारी से मेहनत करने वाले अभ्यर्थी इसकी सज़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वही युवा हैं, जिन्होंने वर्षों तक तैयारी की, आवेदन शुल्क भरा, दूर-दराज़ के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे और अब बिना किसी स्पष्ट जानकारी के केवल इंतज़ार कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से तीन तत्काल कदम उठाने की मांग की। पहली, महाराष्ट्र टीट की नई परीक्षा तिथि तुरंत घोषित की जाए। दूसरी, पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, न कि अभ्यर्थियों को परेशान किया जाए। तीसरी, पेपर लीक के कारण जिन उम्मीदवारों का एक वर्ष प्रभावित हुआ है, उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि "गलती संस्था की और सज़ा अभ्यर्थी को, यह न्याय नहीं है।" उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान और भावी शिक्षक भारत का भविष्य तैयार करते हैं, इसलिए उनके साथ न्याय होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि वह 17 जुलाई को देहरादून में पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय शिक्षा क्रांति का है, ताकि युवाओं को व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित फल मिल सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू
कर्नाटक सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट गठन में महीनों लगने के बावजूद सरकार की...
नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष
लक्ष्य से 74 प्रतिशत पीछे मुफ्त कोचिंग योजना : सरकार से 2.5 गुना अधिक खर्च कर रहे लोग, जयराम ने कहा- मुनाफा कमाने वाली कोचिंग इंडस्ट्री ने ली सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की जगह
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता : स्वदेश आए 21 लोग, जायसवाल ने कहा- सभी को लाने के लिए सरकार कर रही व्यवस्था
केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत
नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट