8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर बड़ा हादसा: हिमस्खलन में निर्मल पुरजा समेत अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का दल लापता, चार शव बरामद

पर्वतारोहियों का अब तक नहीं मिला सुराग

8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर बड़ा हादसा: हिमस्खलन में निर्मल पुरजा समेत अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का दल लापता, चार शव बरामद
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन के बाद मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा सहित 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल लापता हो गया है। बचाव दल ने अब तक चार शव बरामद किए हैं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा राहत अभियान लगातार जारी है।

काठमांडू। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुनिया की बारहवीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक (8,047 मीटर) पर हुए एक भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का एक दल लापता हो गया है। सूत्रों के अनुसार, अब तक चार शव बरामद किये गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लापता लोगों में नेपाल मूल के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा भी शामिल हैं। लापता पर्वतारोहियों में श्री पुरजा के अलावा किली पेम्बा शेरपा, नीमा शेरपा, ग्यालू शेरपा, नवांग थिंडू शेरपा, पाकिस्तानी पर्वतारोही सोहेल सखी, चीनी पर्वतारोही वांग झोंग और अमेरिकी पर्वतारोही मैलोरी गेस शामिल हैं।

बरामद किये गये शवों में से दो की पहचान कर ली गयी है। सूत्रों ने बताया कि नेपाल के पुर बहादुर गुरुंग (युक्ता) और ओमान की नधीरा अल हार्थी के शव बरामद कर लिये गये हैं। नधीरा अल हार्थी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली ओमान की पहली महिला थीं। उनके शव को हेलीकॉप्टर के जरिए स्कार्दू ले जाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सेना और रॉयल मरीन में सेवा दे चुके निर्मल पुरजा (निर्म्स दाई) ने 2019 में महज छह महीने के भीतर 8,000 मीटर से ऊंची दुनिया की सभी 14 चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। कराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित ब्रॉड पीक प्रसिद्ध चोटी के2 के पास स्थित है और इसे दुनिया की सबसे कठिन तथा चुनौतीपूर्ण चोटियों में गिना जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था