अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी

प्रभावित सैन्यकर्मियों के लिए राहत और बचाव कार्य

अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक गंभीर हादसे के बाद भीषण आग लग गई, जिससे कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं। अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने घटना की पुष्टि की है। प्रांतीय व संघीय सरकारें राहत कार्य के लिए लगातार संपर्क में हैं।

ओटावा। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे पर भीषण आग लग गई है। अल्बर्टा प्रांत की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने यह जानकारी दी। स्मिथ ने 'एक्स' पर लिखा, हमें आज सीएफबी वेनराइट में एक बड़ी और दुखद आग लगने की जानकारी मिली है, जिससे हमारे कई बहादुर सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस आग से कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अल्बर्टा के अधिकारी कनाडाई सरकार और देश के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के लगातार संपर्क में हैं।

कार्नी ने भी इस घटना की पुष्टि की और 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसे गंभीर बताया। उन्होंने लिखा, अल्बर्टा के सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई है, जिसमें भीषण आग लग गई है। हमारी संवेदनाएं उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं। हम अल्बर्टा सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रीमियर स्मिथ और मैं लगातार संपर्क में हैं, और हमारे संबंधित मंत्री तथा अधिकारी भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं। फिलहाल इस घटना के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व और...
अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला कारतूस, सुरक्षा जांच में खुलासा
अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!