मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड़: निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग से चार मरीजों की मौत; 20 से अधिक झुलसे, बचाव और राहत कार्य जारी

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड़: निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग से चार मरीजों की मौत; 20 से अधिक झुलसे, बचाव और राहत कार्य जारी
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार गंभीर मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, और प्रशासन लापरवाही की जांच कर रहा है।

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई, तथा 20 से अधिक लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में 57 वर्षीय गीता देवी, 57 वर्षीय उदय कुमार और 30 वर्षीय शशांक कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। झुलसे सभी लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम आग लगने के कारणों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित