जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ा संदिग्ध

जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
बारामूला जिले के बदरकोट जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर गुलाम जिलानी रेशी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक हथगोला मिला। पूछताछ के आधार पर जंगल में छिपाया गया दूसरा हथगोला भी बरामद हुआ। अभियान में पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ शामिल रहे। तंगमर्ग थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जम्मू। कश्मीर में बारामूला जिले के बदरकोट वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 2 हथगोले बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान बारामूला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल , सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने मिलकर चलाया था।

पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति की पहचान तंगमर्ग के बदरकोट निवासी गुलाम जिलानी रेशी के रूप में की है।उसके पास से एक हथगोला बरामद हुआ। उसकी जानकारी के आधार पर जंगल में छिपाया गया एक और हथगोला भी बरामद किया गया। तंगमर्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। बरामद विस्फोटकों के स्रोत, उनके संभावित इस्तेमाल और उनसे जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

 

Read More चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला, वेणुगोपाल बोले - हर दिन खुल रही साजिश की नई परत

Read More अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो

Read More धनतेरस से खरीदारी के महाकुंभ का आगाज : वाहनों की डिलीवरी का उत्साह, ज्वेलरी से बर्तनों तक शगुन की खरीदारी

 

 

 

 

Tags: forest

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार