मल्लिकार्जुन खड़गे की सरकार को चेतावनी : छात्रों के साथ कांग्रेस के नेताओं को कुचलने की कोशिश ना करे सरकार, नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे हालात

इंडिया गठबंधन किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे की सरकार को चेतावनी : छात्रों के साथ कांग्रेस के नेताओं को कुचलने की कोशिश ना करे सरकार, नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे हालात
छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और विपक्ष की आवाज दबा रही है। प्रियंका ने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर छात्रों का शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार इसे कुचल रही है।

नई दिल्ली। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने और विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है। खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बिना किसी पहचान या बैज के पुलिस के बीच काम कर रहे हैं और अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों तथा कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी कुचलने की कोशिश करेगी, तो देशभर में लाखों लोग उनके समर्थन में खड़े होंगे और हालात सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाद में सरकार को पछताना पड़ेगा कि उसने राहुल गांधी, वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने कहा कि उनके साथ क्या हुआ, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि असली सवाल यह है कि छात्रों के साथ जो व्यवहार किया गया, वह सही है या गलत। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी जायज मांगों और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि देश में बार-बार परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं और सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी विफल रही है, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन छात्रों के साथ सड़क पर और संसद के भीतर जो व्यवहार हो रहा है, वह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष को महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष अध्यक्ष से इस संबंध में बात करता है तो उन्हें सरकार से चर्चा का आश्वासन दिया जाता है लेकिन वास्तविकता यह है कि लोकतांत्रिक संवाद की गुंजाइश निरंतर कम होती जा रही है।

 

Read More CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान

Read More मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए रूस तैयार, अलीमोव ने कहा- हम खुद को थोपना नहीं चाहते

Read More उत्तराखंड में टनल में हादसा : कंक्रीट ब्लॉक टूटकर गिरा, चपेट मे आने से एक श्रमिक की मौत

 

 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत
रामगंज थाना क्षेत्र के हिदा की मोरी में छत पर कपड़े सुखाने गई 42 वर्षीय महिला बंदरों के झुंड से...
दिल्ली के छात्र आंदोलन के समर्थन में जोधपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर व्यापार महासंघ ने किया छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर स्वागत
नीट मुद्दे पर सदन में वक्तव्य दे मोदी : पेपर लीक छात्रों का मुद्दा, अखिलेश बोले- बेटियों के साथ बर्बरता गंभीर बात
सहकारी भण्डारों की मासिक रैंकिंग जारी, अजमेर प्रथम और बीकानेर दूसरे स्थान पर
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा- कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बेचैनी क्यों
आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण