ममता बनर्जी का भवानीपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला : बाहरी लोगों को लाकर दिया हमले को अंजाम, कहा- मेरे पोस्टरों पर थूका और मंदिर के सामने दिखाए जूते

रैली की आड़ में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप

ममता बनर्जी का भवानीपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला : बाहरी लोगों को लाकर दिया हमले को अंजाम, कहा- मेरे पोस्टरों पर थूका और मंदिर के सामने दिखाए जूते

अधिकारी के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर ममता बनर्जी ने भाजपा पर “सुनियोजित साजिश” का आरोप लगाया, बाहरी लोगों की भूमिका बताई। अमित शाह की मौजूदगी वाले रोड शो को निशाना बनाया। चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया और जांच तेज कर दी। घटना ने सियासी माहौल गरमा दिया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान हुई हिंसा मामले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अशांति सुनियोजित थी और बाहरी लोगों को लाकर इसे अंजाम दिया गया। बनर्जी ने रविवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भगवा खेमे पर नामांकन रैली की आड़ में जानबूझकर गड़बड़ी पैदा करने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित की उपस्थिति में हुए रोड शो का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे नियोजित हमला करार दिया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भवानीपुर में मेरे घर के ठीक सामने हमला किया गया। उन्होंने मेरे पोस्टरों पर थूका और स्थानीय काली मंदिर के सामने जूते दिखाये। यहां तक कि अभिषेक के आवास की ओर भी जूते दिखाये गये। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों ने इस तरह के व्यवहार का विरोध किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, यह राजनीति नहीं है। वे नामांकन के लिए बाहर से लोग लेकर आये थे।

इस बीच चुनाव आयोग ने इस घटना पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित नाराजगी के बाद, कानून-व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने पर चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। आयोग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये हैं। इससे पहले ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में कोलकाता पुलिस के डीसी (दक्षिण मंडल 2) सिद्धार्थ दत्ता और डीसी (रिजर्व फोर्स) मानस रॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, करीब 35 से 40 व्यक्तियों को नोटिस जारी किये जा चुके हैं।

हिंसा गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी के हाजरा क्रॉसिंग से सर्वे बिल्डिंग तक के रोड शो के दौरान भड़की थी, जब हरीश मुखर्जी रोड पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गयी। स्थिति तब और बिगड़ गयी, जब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चार अधिकारियों को निलंबित करने का चुनाव आयोग का निर्णय घटना की गंभीरता को दर्शाता है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री के अपने पड़ोस में हुई थी। इसके साथ ही, बनर्जी का इस घटना को बाहरी लोगों का तांडव बताना चुनाव से पहले स्थानीय भावनाओं को एकजुट करने की रणनीतिक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 

Read More सीएम पहुंचे पचपदरा रिफाइनरी : ढाई घण्टे उच्च स्तरीय समीक्षा, सुरक्षा-तकनीक पर उठे सवाल

Tags: mamata

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी  आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 
राजस्थान रॉयल्स ने 228 रन बनाकर पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, पंजाब की सीजन की पहली हार। यशस्वी...
ट्रंप ने दिया ईरान की घेराबंदी जारी रखने का आदेश : ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया, ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही को रोकने की अपनाई रणनीति
तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव
तपता राजस्थान, दबाव में बिजली तंत्र
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर
नाके पर निगरानी, हर वाहन पर नजर : अपराध कर फरार होने की कोशिश की तो तुरंत दबोचे जाएंगे बदमाश, 40 नाकाबंदी पॉइंट और 200 पुलिसकर्मी, रोज 500 वाहनों की जांच
एडवोकेट और साधुओं की कार टकराई : बाउंसरों ने अधिवक्ता को पीटा, वीडियो बना रहे होमगार्ड जवान को गाड़ी में डाला; DELETE करने के बाद छोड़ा