संसद के मानसून सत्र में राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा, रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति ने दी सत्र बुलाने की मंजूरी

सत्र के दौरान 19 बैठकें होने की संभावना

संसद के मानसून सत्र में राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा, रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति ने दी सत्र बुलाने की मंजूरी
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर व्यापक बहस, चर्चा और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा और इस दौरान करीब 19 बैठकें होनी की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से बुलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। करीब 4 सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 19 बैठकें होने की संभावना है।

Tags: discussed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों की बारिश से प्रदेशभर...
जीएसटी अधिकारी के घर चोरों का धावा : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, वारदात के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा : यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, वैष्णव ने कहा- 2027 में शुरू होगा ट्रेन सेवा का पहला चरण
जयपुर में अत्याधुनिक AR तकनीक से हुआ घुटने का जटिल प्रत्यारोपण, प्लेट-स्क्रू निकाले बिना सफल सर्जरी
अभाव से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने की सरकार की 12 वर्षों की यात्रा, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में आया परिवर्तनकारी बदलाव
ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव को मिला बढ़ावा, सहकारी संस्थाओं में लगाए गए पौधे
राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2024 के प्रावधानों में किया गया स्पष्टीकरण, विकास परियोजनाओं को मिलेगी स्पष्टता